मऊ, दिसम्बर 28 -- मऊ, संवाददाता। बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर मुहल्ले के चर्चित समीर हत्याकांड मामले में रविवार को मऊ पुलिस टीम ने नई दिल्ली से आरोपी सेना के जवान को एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्याकांड में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। विगत 25 नवंबर को मऊ जिले के रामपुर थाना के मयारी गांव के पास समीर नामक युवक के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। जानलेवा हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू में भर्ती कराया था। जहां 18 दिसम्बर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में सेना के जवान रामपुर थाना के डुमरी गांव निवासी अविनाश सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ मुकद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.