मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार की हत्या के मामले में गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। हालांकि, बहस पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने 18 मई को सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की है।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के विशेष कोर्ट में अलग-अलग आरोपितों पर दो ट्रायल चल रहे हैं। चार आरोपितों के विरुद्ध अलग से सेशन ट्रायल की शुरुआत हुई है। वहीं, सात आरोपितों के मामले में गवाही की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बचाव पक्ष की ओर से बहस चल रही है। 23 सितंबर 2018 की देर शाम नगर थाना के चंदवारा नबाव रोड में कार पर एके-47 से फायरिंग कर पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार की हत्या कर दी गई थी। वह कार से मिठनपुरा स्थित आवा...