समीर हत्याकांड : दूसरे सेशन ट्रायल में दो की हुई गवाही
मुजफ्फरपुर, जुलाई 30 -- मुजफ्फरपुर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में शुरू दूसरे सेशन ट्रायल में बुधवार को अभियोजन पक्ष ने दो गवाहों को पेश किया। इसमें घटना के सूचक सह तत्कालीन नगर थानेदार मो.शुजाउद्दीन और पूर्व मेयर के साथ मारे गए कार चालक रोहित कुमार के पिता राजेश मिश्र शामिल हैं। आरोपित प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, शंभू सिंह व राजू तुरहा दूसरे सेशन ट्रायल का सामना कर रहे हैं।
पुलिस की चार्जशीट पुलिस ने चार आरोपितों मंटू शर्मा, शंभू सिंह, आशुतोष शाही व राजू तुरहा के विरुद्ध पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें आशुतोष शाही की 21 जुलाई 2023 को हत्या हो गई। बचे तीन के विरुद्ध प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के कोर्ट में सेशन-ट्रायल शुरू हुआ है। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल पांच अगस्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.