मुजफ्फरपुर, अगस्त 7 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक हत्याकांड में चल रहे दूसरे सेशन-ट्रायल में शुक्रवार को आईओ सह नगर थाना के तत्कालीन दारोगा धीरज कुमार की गवाही हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में चल रहे दूसरे सेशन ट्रायल का तीन आरोपित सामना कर रहे हैं। इसमें प्रद्युम्न शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, शंभू सिंह व राजू तुरहा शामिल है।अपनी गवाही में दारोगा धीरज ने घटना का समर्थन किया। इस सेशन-ट्रायल में अब तक छह गवाहों की गवाही हो चुकी है। इसमें पहले सूचक सह नगर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष मो. शुजाउद्दीन, कार चालक रोहित के पिता राजेश मिश्र, समीर कुमार की पत्नी वर्षा रानी, भाई सुमित भारद्वाज व पुत्र तुषार भारद्वाज की गवाही हुई थी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: समीर हत्याकांड : हत्या की जांच से साक्ष्य तक कमज...