मेरठ, अप्रैल 5 -- युवा बल्लेबाज समीर रिजवी की 51 गेंदों में खेली गई 90 रन की विस्फोटक पारी ने न सिर्फ मैदान में धमाल मचाया, बल्कि उनके घर और शहर में भी जश्न का माहौल बना दिया। जैसे ही समीर की शानदार पारी की खबर पहुंची, उनके घर पर परिजनों और आसपास के लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। परिवार के सदस्यों के चेहरों पर गर्व साफ झलक रहा था। वहीं शहर के भामाशाह पार्क और कैंट बोर्ड मैदान पर भी क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। समीर के साथ अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों ने कहा कि समीर की यह पारी मेरठ के क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है और इससे युवा खिलाड़ियों को नई प्रेरणा मिलेगी।समीर रिजवी के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्हें पहली बार आईपीएल में 2024 सीजन के लिए 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा ...