मऊ, मार्च 30 -- मऊ, संवाददाता। दोहरीघाट ब्लॉक के सुरजपुर निवासी समीर राय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस 2024) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। समीर राय की प्रारंभिक शिक्षा 10वीं तक विभूति नारायण इंटर कॉलेज, सूरजपुर से हुई। इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई विक्ट्री इंटर कॉलेज, दोहरीघाट से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज, गाजियाबाद से स्नातक किया। समीर राय इससे पहले वर्ष 2019 में लोअर पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर मार्केटिंग इंस्पेक्टर पद पर चयनित हुए थे और वर्ष 2023 से अब तक इस पद पर देवरिया में कार्यरत हैं। अब यूपी पीसीएस 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर बन...