बुलंदशहर, फरवरी 12 -- नगर के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी एसबीएमटी में गुरुवार को विदाई समारोह विदाभिनंदन का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरपर्सन छवि गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन और नाटक जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के अंत में बीकॉम के समीर गाज़ी को मिस्टर फेयरवेल और बीए की छात्रा हिवा अली को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.