समीर ने एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर
पिथौरागढ़, मई 17 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र समीर बोहरा ने अंडर-15 एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। इससे सीमांत के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। रविवार को कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार 1 से 16 मई के बीच उज्बेकिस्तान में आयोजित चैम्पियनशिप में समीर ने शानदार प्रदर्शन किया। प्री-क्वार्टर में चाईनीज ताइपे, क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के व सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान के बॉक्सरों को अपने मुक्कों से धूल चटाई। मूलरूप से डीडीहाट सुनखोली गांव के रहने वाले समीर के पिता भूपेंद्र सिंह बोहरा, माता संजना देवी साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। समीर के पदक जीतने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी अनूप बिष्ट, पूर्व अंतराष्ट्रीय बॉक्सर देवीचंद, कॉलेज के प्रशिक्षक रविंद्र ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.