मुजफ्फरपुर, मई 19 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके कार चालक रोहित कुमार हत्याकांड में बचाव पक्ष की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह के कोर्ट में मंगलवार को बहस शुरू हुई। पहले दिन आरोपित नवीन कुमार के बचाव में उसके अधिवक्ता ने बहस की। यह बहस अगली सुनवाई की तिथि को भी जारी रहेगी। इसके बाद अन्य आरोपित गोविंद कुमार, सुजीत कुमार, श्यामनंदन मिश्र, सुशील छापड़िया, कुमार रणंजय ओमकार व मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह के बचाव में बहस होगी। कोर्ट ने बहस के लिए अगली तिथि 25 मई को तय की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...