मेरठ, फरवरी 3 -- हस्तिनापुर। विश्व आर्द्रता दिवस के मौके पर सोमवार को वन विभाग द्वारा बर्ड वॉचिंग और कछुवा शावक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों को वेटलैंड पर ले जाकर पक्षियों को दिखाया गया तथा विशेषज्ञों द्वारा उनकी पहचान भी कराई गई। पक्षियों के कलरव को देख छात्र प्रफुल्लित हो उठे। विश्व आर्द्रता दिवस पर शोभित विवि, हस्तिनापुर पब्लिक स्कूल, जैन इंटनेशनल स्कूल हस्तिनापुर, सर्वोत्तम पब्लिक स्कूल बटावली, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मवाना आदि स्कूलों के छात्र भीकुंड गांव के समीप दलदली झीलों पर पहुंचे। उन्होंने वहां विचरण कर रहे प्रवासी तथा अप्रवासी पक्षियों को निहारा। कलरव करते पक्षियों को देखकर बच्चे अभीभूत हो गए। मुख्य अतिथि डीएफओ वंदना फोगाट ने कहा कि स्कूली बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और आने वाली पीढ़ियों को बचाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.