समीपवर्ती जंगल की आग बस्ती तक पहुंची, तीन घर जलकर खाक
उरई, मई 19 -- कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत हाँसा के मजरा चक्के पुरवा में मंगलवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया कि जब समीपवर्ती जंगल से उठी भीषण आग ने देखते ही देखते ग्रामीण बस्ती को अपनी चपेट में ले लिया। इस रिहायशी बस्ती में एक ही परिवार के तीन कच्चे घर गृहस्थी समेत जलकर खाक हो गए। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि घर के भीतर मौजूद एक बीमार वृद्ध दंपती जिंदा जलने से बाल-बाल बचे। ग्रामीणों और दमकल विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों ने कुछ बाहरी लोगों पर जानबूझकर जंगल में आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है.
आग लगने की घटना मंगलवार दोपहर को चक्के पुरवा मजरे के पास स्थित जंगल में अचानक आग सुलग उठी। तेज हवाओं के झोंकों के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आबादी वाले हिस्से की तरफ बढ़ गई। देखते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.