खगडि़या, मई 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता शिक्षा विभाग की पिछले दिनों समीक्षा बैठक में विभागीय कार्यों के निष्पादन में सुस्ती पर डीएम नवीन कुमार कई अधिकारियों से जबाव तलब किया है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार समीक्षा बैठक के दौरान विद्यालयवार एवं प्रखंडवार रिपोर्ट, एपीएआर पोर्टल, यूडायस पोर्टल, ई-शिक्षा कोष, बाल पंजी, पुस्तक वितरण एवं छात्र उपस्थिति आदि का रिपोर्ट अपडेट नहीं मिला। डीएम ने डीपीओ (स्थापना) शिवम सहित संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं डीपीओ आकांक्षा चौधरी का 4 मई से 9 मई तक छह कार्य दिवसों का वेतन नो वर्क नो पे के आधार पर कटौती करने के भी आदेश दिए हैं। यह भी पढ़ें- अधिकारियों की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्र का किया निरीक्षण,हड़कंप वहीं सातों प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार, कन्हैया कुमार...