फिरोजाबाद, फरवरी 26 -- जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को बैठक के दौरान आयुष्मान योजना के अलावा कई राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने की। शहर के तीन स्वास्थ्य केंद्रों की आयुष्मान कार्डों को लेकर प्रगति असंतोषजनक मिलने पर तीनों चिकित्सा अधीक्षकों के अग्रिम वेतन पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए। बैठक में एमआर अभियान, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, ए संजीवनी, नॉर्मल डिलीवरी, आभा आईडी, टीबी मुक्त भारत अभियान, कुष्ठ निवारण अभियान, एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत कैंसर स्क्रीनिंग के अलावा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की गई। सीडीओ ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रमों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आयुष्मान कार्ड योजना शासन की प्रथम वरीयता है इस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.