औरैया, अप्रैल 28 -- औरैया, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, डाईट मेंटर, एसआरजी और एआरपी शामिल हुए। प्राचार्य जी.एस. राजपूत ने विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने, उपस्थिति में सुधार और शिक्षण गुणवत्ता मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व शिक्षक तय लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें और बच्चों के सीखने के स्तर में ठोस सुधार करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि नामांकन बढ़ाना प्राथमिकता है, इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक के दौरान एसआरजी टीम ने डेटा आधारित प्रस्तुतीकरण दिया, जिसके आधार पर शैक्षिक और प्रशासनिक बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। ईको क्लब की गतिविधियों, निपुण रिजल्ट कार्ड के डाउनलोड व वितरण और सपोर्टिव सुपरविजन की स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.