भागलपुर, अप्रैल 21 -- डीएम ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने मंगलवार को समीक्षा भवन के ऊपरी तल पर बिस्वान के लिए बन रहे कार्यालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को कई निर्देश दिए तथा शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा। कार्यपालक अभियंता राकेश रंजन ने बताया कि ऊपरी तल पर बिस्वान (बिहार स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क) सरकार का आईटी प्रोवाडर के लिए वीसी रूम तथा एक मीटिंग के लिए सामान्य वीसी रूम बनाया जा रहा है। यह वीसी रूम यथाशीघ्र चालू हो जाएगा। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यह भी पढ़ें- आज पहुंचेगी विश्व बैंक की टीम टाइल्स और सिलिंग का कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान में संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता और बिस्वान के एलवन ...