सिद्धार्थ, मई 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए जनपद के 15 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई बीते 29 अप्रैल को आयोजित मासिक समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने के मामले में की गई है।बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक बीते 29 अप्रैल को जनपद मुख्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारियों, डायट मेंटर्स, जिला समन्वयक (निपुण/प्रशिक्षण) तथा एसआरजी-एआरपी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक का उद्देश्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन तथा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार से संबंधित दिशा-निर्देश देना था। बैठक में 15 एआरपी अनुपस्थित पाए गए, जिससे विभागीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.