पाकुड़, अप्रैल 22 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ के अलावे बीपीओ रिजवान फारूकी, बीपीआरओ मोजीबुर रहमान, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सूरज प्रकाश, प्रखंड आवास समन्वयक देवाशिष दास, कनीय अभियंता सहित पंचायत सचिव, पंचायत सहायक व मोबिलाईजर उपस्थित थे। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में बीडीओ ने प्रखंड में चल रहे मनरेगा, आवास, 15 वां वित्त आयोग, पीवीटीजी जनगणना, जनगणना 2027, कल्याण विभाग, बालू घाट ग्राम सभा सहित अन्यान्य बिंदुओं की बारी-बारी से समीक्षा कर अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं गुणवत्ता पूर्ण ढंग से तथा ससमय पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यह भी प...