समीक्षा बैठक में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर
कौशाम्बी, जुलाई 23 -- विकास खंड कड़ा स्थित बीआरसी सभागार में गुरुवार को निपुण भारत मिशन के तहत प्रधानाध्यापकों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार उमराव ने की। इस दौरान उन्होंने विद्यालयवार वर्तमान शैक्षिक सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन, छात्र उपस्थिति, डीबीटी धनराशि, पाठ्यपुस्तक वितरण, अपार आईडी निर्माण तथा अन्य शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में भयमुक्त, तनावमुक्त और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण विकसित किया जाए। उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाकर बच्चों को रुचिकर एवं प्रभावी शिक्षा उपलब्ध कराने पर बल दिया। साथ ही सभी योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- एफएलएन एवं नई एनसीईआरटी पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.