गाज़ियाबाद, अप्रैल 29 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। पुराना बस अड्डा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को समीक्षा बैठक हुई, जिसमें समस्त फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव की तैयारियों में संगठन जुटा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को आगे बढ़कर काम करना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों दिल्ली की सत्ता के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस बार संगठन को मजबूती देते हुए प्रदेश की सत्ता तक पहुंचा होगा। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना होगा। कार्यकर्ता लोगों को अपने साथ जोड़े और उन्हें वर्तमान सरकार की नाकामियों को बताए। साथ ही अपने संगठन के लक्ष्य औऱ नीतियों के बारे में लोगों को बताया जाए। सरकार द्वारा किए गए जन विरोधी कार्यों के बारे में भी सभी को बताया जाए।इस ...