बिजनौर, मार्च 31 -- बिजनौर। डीएम जसजीत कौर ने सभी अधिशासी अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कई विन्दुओं पर समीक्षा करते हुए बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय निकाय के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं डोर-टू-डोर कूडा सेग्रीगेशन सहित सम्मिलित निर्धारित बैठक एजेंडे में शामिल कर-करेत्तर राजस्व की वसूली सम्बन्धित विवरण पत्र, राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत निकायों को प्राप्त धनराशि के उपभोग की स्थिति,15 वें वित्त आयोग के अन्तर्गत निकायों को प्राप्त धनराशि के उपभोग की स्थिति, विभिन्न योजनाओं में प्राप्त धनराशि के उपभोग की स्थिति, नगरीय निकायों में पेयजल पुर्नगठन योजना एवं सार्वजनिक शासकीय सम्पत्...