मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। टेंडर के लिए गलत कागजात देने के मामले में ब्लैक लिस्टेड की गई एजेंसियों की आपत्ति पर भवन निर्माण विभाग ने समीक्षा की। इसके बाद भगवानपुर स्वामी सहजानंद कॉलोनी के संवेदन आरएस कंस्ट्रक्शन और नाजिरपुर शेखपुर की सुनीता देवी को ब्लैक लिस्ट की जाने की सूची से बाहर कर दिया है। वहीं, खरौना के संवेदक उदय शंकर चौधरी के आपत्ति पर ब्लैक लिस्टेड किए जाने के निर्णय को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। इसको लेकर अभियंता प्रमुख-सह-अपर आयुक्त सह-विशेष सचिव कार्य प्रबंधन ने पत्र जारी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.