हरिद्वार, मार्च 13 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सचिवालय/उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा)-2024 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। 27 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनके रोल नंबर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। मुख्य परीक्षा तीन और चार सितंबर 2025 को हुई थी। लिखित में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर पर टंकण परीक्षा और कंप्यूटर के आधारभूत ज्ञान की परीक्षा 19 मई को आयोग के परीक्षा भवन में होगी। सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से इस बाबत विज्ञप्ति जारी की गई है। सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर परीक्षा में अनिवार्य रूप से पहुंचने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.