श्रावस्ती, अप्रैल 11 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा के देवरनिया निवासी इमरान आरओ परीक्षा पास कर समीक्षा अधिकारी बन कर पहली बार घर पहुंचने पर किया गया स्वागत। परिजनों ने मिठाई खिला कर स्वागत किया। देवरनिया निवासी इमरान खान पुत्र अहद खां ने आरओ की परीक्षा पास की थी। जिसमें 112वीं रैंक मिली थी। इमरान खां के पिता अहद खां पोस्टमास्टर हैं और अहद खां के पिता उमेद खां भी पोस्टमास्टर थे। मध्यम परिवार में जन्मे इमरान खां की शुरुआती पढ़ाई परिषदीय स्कूल में हुई। इसके बाद रिसिया के एक निजी स्कूल में हाईस्कूल व इंटर की पढ़ाई की। इसके बाद किसान पीजी कालेज से बीए और एमए किया। इसके बाद जेआरएफ पास करके पीएचडी कर रहे हैं। अब समीक्षा अधिकारी बन कर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। समीक्षा अधिकारी बन कर पहली बार घर पहुंचे इमरान का परिजनों न...