कन्नौज, अप्रैल 6 -- नगर के मोहल्ला दीक्षितान के रहने वाले कांग्रेस नेता सवर्ण मुखिया विनोद कुमार दुबे के बेटे आशुतोष द्विवेदी ने समीक्षा अधिकारी में चयनित होकर नगर ही नहीं पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। उसकी इस उपलब्धि पर जहां लोगों ने उसका मुंह मीठा कराकर हर्ष जताया। वहीं अब बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.प्रत्यूष द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में आशुतोष द्विवेदी पुत्र विनोद कुमार द्विवेदी ने उत्तर प्रदेश में 26वीं रैंक प्राप्त की है। आशुतोष द्विवेदी ने कक्षा 8 तक की शिक्षा नगर के सुभाष अकादमी में प्राप्त की। उसके बाद इंटर तक की परीक्षा पाइनहॉल देहरादून में पढ़ाई की। एमएससी में परास्नातक करने के बाद बीएड कानपुर से किया और फिर यूपीएससी ...