लखीमपुरखीरी, अप्रैल 12 -- सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज के छात्र रहे अमन वर्मा के समीक्षा अधिकारी पद पर चयनित होने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। प्रधानाचार्य राजकुमार कन्नौजिया ने बताया कि अमन वर्मा वर्ष 2008 इंटरमीडिएट बैच के छात्र रहे हैं और वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय भटपुरवा कॉलोनी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने पीसीएस परीक्षा में चयनित छात्र धीरज वर्मा का भी तिलक वंदन कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने मेधावी छात्र की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे छात्र संस्थान का गौरव बढ़...