मुजफ्फर नगर, अप्रैल 12 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के स्कूल शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले चंदपुरी निवासी छात्र ने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्कूल का ही नहीं क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। समीक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुआ है। परिवार के लोगों ने चयनित होने पर छात्र का स्वागत किया। शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय के मेधावी छात्र अरुण कुमार कपासिया पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम चंदपुरी ने उप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर समीक्षा अधिकारी के पद चयनित हुए। अरुण कुमार ने इससे पूर्व भी वर्ष 2023 में लेखपाल तथा वर्ष 2024 में पंचायत सचिव के पद पर चयन हुआ था, साथ ही वे जिला कचहरी न्यायालय में जूनियर असिस्टेंट के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में उनका चयन समीक्षा अधिकारी के रूप में सचिवालय में तैनाती मिली है।

हिंदी हिन्दुस्...