गंगापार, अप्रैल 6 -- विकास खंड शंकरगढ़ क्षेत्र के गोबरा (रानीगंज) निवासी सत्यम मिश्रा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 261वीं रैंक प्राप्त कर इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन सुनिश्चित किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सत्यम मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के छोटे भाई शिवम मिश्रा पहले से ही पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर कार्यरत हैं। एक ही परिवार के दो बेटों की इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे शंकरगढ़ क्षेत्र में उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...