औरैया, अप्रैल 6 -- बिधूना। संवाददाता। क्षेत्र के मुड़ियाई गांव निवासी किसान मानसिंह शाक्य के पुत्र धर्मेंद्र शाक्य ने लोकसेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी (आरओ) परीक्षा 2023 में सफलता हासिल कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। रविवार को घोषित परिणाम में धर्मेंद्र ने 206वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। धर्मेंद्र शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में हाईस्कूल, 2015 में इंटरमीडिएट तथा वर्ष 2018 में बीएससी की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। साधारण किसान परिवार से आने वाले धर्मेंद्र की सफलता से परिजनों में खासा उत्साह है। उनके बड़े भाई बीरेंद्र इंटरलॉकिंग ईंट का कारोबार करते हैं, जबकि छोटा भाई नवनीत बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। पिता मानसिंह खेती करते हैं और मां माया देवी गृहिणी हैं।धर्मेंद्र...