लखीसराय, जनवरी 23 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में गुरुवार को प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ प्रभाकर कुमार ने की। बैठक में प्रखंड प्रमुख इंदु देवी सहित सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा पूर्व बैठक में उठाई गई समस्याओं पर अब तक की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा करना था। इस क्रम में जनप्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपने-अपने पंचायतों की जरूरतों और समस्याओं को रखा। बैठक में सर्वाधिक शिकायतें नल-जल एवं बिजली विभाग से जुड़ी सामने आई। कई पंचायतों के वार्डों में नल-जल योजना की स्थिति बद ...