अररिया, जून 2 -- अररिया, वरीय संवाददाता उप विकास आयुक्त रोजी कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार को अररिया, फारबिसगंज, रानीगंज एवं जोकीहाट प्रखंड के मनरेगा कनीय अभियंताओं, पंचायत तकनीकी सहायकों एवं पंचायत रोजगार सेवकों के साथ मनरेगा योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न पंचायतों में संचालित मनरेगा योजनाओं की प्रगति, मानव दिवस सृजन, ई-केवाईसी की स्थिति तथा अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं में अधिकाधिक मानव दिवस का सृजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार उपलब्ध हो सके。

बैठक में चर्चा उन्होंने मनरेगा जॉब कार्डधारकों का ई-केवाईसी कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के...