समिति से 27 बोरी डीएपी गायब होने का आरोप
चंदौली, जून 18 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी साधन सहकारी समिति पर 300 बोरी डीएपी की खेप किसानों में वितरण कराने के लिए पहुंचा था, लेकिन गुरुवार को समिति पर जब खाद लेने पहुंचे किसानों को जब पता चला कि 27 बोरी डीएपी गायब है। इसके बाद किसानों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि रात के अंधेरे में खाद को बिहार भेज दी गई है।किसानों ने आरोप लगाया है कि बरहनी साधन सहकारी समिति पर तीन सौ बोरी डीएपी आया था। गुरुवार को वितरण के दौरान पता चला कि 27 बोरी खाद गायब है। वही एडीओ कापरेटिव ने पूछे जाने पर कोई ठोस जानकारी नहीं दिए। किसानों ने उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। एडीओ कापरेटिव राजेश सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में है। जांच कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.