समिति से निष्काषित हुए रामबिलास करमाली
रामगढ़, मई 29 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रैयत खतियानी विस्थापित प्रभावित एससीएसटी समिति की बैठक शनिवार को सौंदा बस्ती पारटांड़ फुटबॉल मैदान में हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष जीतराम मुंडा और संचालन सचिव पवन बाउरी ने किया। बैठक में संरक्षक रामबिलास करमाली को समिति से निष्काषित करने की घोषणा की गई। बताया गया कि रैयत खतियानी विस्थापित प्रभावित एससीएसटी समिति और सेल संचालन समिति से जुड़े रामबिलास करमाली निजी स्वार्थ के कारण अलग समिति बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए उन्हें दोनों समितियों से निष्काषित किया गया है। बैठक में अमर बाउरी, राहुल कुमार, बंटी बाउरी, अनूप बावरी, मानस मुंडा, संजय मुंडा, देवनाथ बाउरी, बॉबी करमाली, नंदलाल मुंडा, संजय सिंह, सूरज कुमार, दीपक बाउरी, अरुण बाउरी, अजय भुईयां, शिवशंकर बाउरी, उमेश बाउरी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.