रुडकी, अप्रैल 22 -- लक्सर, संवाददाता। सहायक गन्ना आयुक्त ने गन्ना विकास समिति में खाद की कालाबाजारी के मामले में लिप्त कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच लिब्बरहेड़ी समिति के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को सौंप दी है। पिछले दिनों भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने समिति में खाद से लदा ट्रक पकड़ लिया था। किसान नेताओं का कहना था कि यह ट्रक सहारनपुर क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा है और इसकी कालाबाजारी की जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया था और इसकी जानकारी उच्चधिकारियों को दी गई थी। यह भी पढ़ें- रकबे और खतौनी के मुताबिक किसानों को तुरंत मिले खाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...