रुडकी, मार्च 18 -- वसंत कालीन गन्ने की बुआई को लेकर इस समय किसानों को खाद की जरूरत पड़ रही है। किसानों की जरूरत के अनुरूप लक्सर गन्ना विकास समिति और उसके गोदाम पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया व डाई खाद पहुंच गई है। जिसका किसानों को वितरण शुरू कर दिया गया है। लक्सर गन्ना विकास समिति से लगभग 50 हजार से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। जिनके द्वारा गन्ना विकास समिति से यूरिया खाद के अलावा कीटनाशक दवाइयां भी खरीदी की जाती है। समिति की ओर से किसानों को उधार में खाद उपलब्ध कराई जाती है। जिसका भुगतान समिति द्वारा किसानों के गन्ना भुगतान से काटा जाता है। गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि गन्ना विकास समिति में पिछले कई दिन से यूरिया खाद की किल्लत बनी हुई थी, लेकिन सोमवार से समिति की जरूरत के अनुरूप लगभग 20 हज़ार यूरिया के बोरे समिति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.