समिति सदस्यता एवं उपज बढ़ोतरी दस अक्टूबर तक कराएं
पीलीभीत, अक्टूबर 2 -- पीलीभीत। गन्ना एवं चीनी उद्योग की आयुक्त ने सहकारी गन्ना विकास समितियों में समिति सदस्यता और उपज बढ़ोत्तरी की तिथि दस अक्टूबर तक कर दी है, जो पूर्व में 30 सितंबर थी। पेराई सत्र 2026-27 के लिये समिति सदस्यता दस अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है, जो अभी तक जो किसान समिति सदस्य नहीं बन पाये हैं। उन्हें वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना आपूर्ति का लाभ लेने के लिए दस दिन का अतिरिक्त अवसर प्रदान किया गया है। गन्ना आयुक्त ने अपील की है कि ऐसे कृषक जिन्होंने पहली बार गन्ने की खेती की है। समिति सदस्य बनकर गन्ना आपूर्ति का लाभ उठाये और राज्य सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य दर पर गन्ना आपूर्ति कर लाभ प्राप्त करें। यह भी पढ़ें- गन्ना समिति सदस्य बनने व उपज बढ़ोत्तरी की रसीद प्राप्त करने की तिथि 10 अक्तूबर हुई गन्ना किसानों के अधिक से अधिक समिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.