रुडकी, अप्रैल 18 -- लक्सर। गन्ना विकास समिति में चार बाबू को अलग-अलग कार्यों में लगाया गया है। वहीं गन्ना विकास परिषद के गन्ना सुपरवाइजर ने खाद बांटने से हाथ खड़े कर दिए। इसके चलते गन्ना समिति को अपने यहां से रिलीव किए गए कर्मचारियों को बुलाकर ही खाद वितरित करनी पड़ रही है। गन्ना विकास समिति लक्सर के विशेष सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि इस समय गन्ना विकास समिति में चार बाबू तैनात हैं। जिनमें से कौशल बाबू की ड्यूटी जनगणना में लगी हुई है। इसके अलावा मोहित चौधरी स्थापना का कार्य देख रहा है। जबकि विपिन द्वारा अकाउंट का कार्य देखा जा रहा है और पवन द्वारा मेंबरशिप का कार्य किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...