रुडकी, अप्रैल 17 -- नारसन। किसान सेवा सहकारी समिति पर लंबे समय बाद शुक्रवार को यूरिया उर्वरक की गाड़ी आने पर किसानों की भीड़ लग गई। ऐसे में किसानों ने हाथों-हाथ यूरिया के बोरे उठा लिए। करीब एक महीने से इलाके के किसान यूरिया उर्वरक की भारी किल्लत झेल रहे थे। शुक्रवार को किसान सेवा सहकारी समिति पर यूरिया की गाड़ी आने की जैसे ही भनक लगी तो उर्वरक लेने के लिए किसानों का समिति पर हुजूम उमड़ पड़ा। किसानों ने समिति में गाड़ी के खाली होते ही तुरंत उर्वरक के बोरों को खरीद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...