आगरा, दिसम्बर 9 -- ब्लाक क्षेत्र के सहकारी क्षेत्रीय समिति नवाबगंज नगरिया पर खाद्य वितरण अनियमितताओं को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मंगलवार की दोपहर गंजडुंडवारा बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। किसानों के द्वारा जाम लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया। मंगलवार को रवी की फसल की बुबाई के लिए किसान यूरिया खाद लेने के लिए नबावगंज नगरिया स्थित सहकारी समिति पर पहुंचे गए। समिति पर तैनात कर्मचारी कप्तान व राकेश खात वितरण करने के लिए 11 बजे पहुंचे। उसके बाद दोनों कर्मचारी अपने कार्यालय में जाकर बैठ गए। किसान खाद वितरण की मांग कर रहे थे। कर्मचारी किसानों की बात नहीं सुन रहे थे। जिसके बाद किसानों का आक्रोश भड़क गया। वह गंजडुंडवारा-बदायूं हाईवे पर बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.