कानपुर, दिसम्बर 18 -- कस्बे की सहकारी समिति में दो दिनों से खाद का वितरण बंद है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है,यहां पहुंचने वाले किसानों को बिना खाद लिए दो दिन से बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। इन दिनों किसानों के खेतों में गेहूं,लाही,आलू की फसल खेतों में खड़ी है। इसके लिए अब किसानों को इन दिनों यूरिया खाद की जरूरत जोरो पर है। इस बार भी जिले में खाद का संकट देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि किसी समिति पर खाद नहीं होने की वजह से ताला पड़ा है तो कहीं सन्नाटा छाया है। कस्बे की सहकारी समिति पर बीते मंगलवार को यूरिया खाद का वितरण किया गया था। अब दो दिन से फिर से समिति पर सन्नाटा पसरा हुआ है। यूरिया खाद का वितरण होने की जानकारी के चलते अब किसान समिति पर पहुंच रहे है और बिना खाद वापस घर लौट रहे है। किसानों का कहना है कि समिति पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.