श्रावस्ती, दिसम्बर 22 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। विकास क्षेत्र जमुनहा की बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण समिति हरदत्त नगर गिरंट पर खाद के लिए किसानों की भीड़ रही। मशीन पर किसानों का अंगूठा न लगने के कारण काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। सुबह से शाम तक समिति पर किसानों की भीड़ लगी रही। बहु उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण समिति हरदत्त नगर गिरंट में 900 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध करवाया गया था। गुरुवार को खाद आई थी। इसके लिए शुक्रवार को टोकन बांटा गया तो किसानों की भीड़ जुटी रही। करीब 500 किसानों को टोकन दिया गया था। जिन्हें शनिवार को खाद का वितरण किया गया। इसके बाद सोमवार को भी खाद का वितरण किया गया। खाद के लिए किसान दिन भर परेशान रहे। सुबह से शाम तक किसानों की भीड़ लगी रही है। ऐसे में कुछ किसानों के अंगूठे मशीन में न लगने के कारण परेशान रहे। खाद्य विक्रेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.