लखीमपुरखीरी, जून 24 -- स्वर्णकार कल्याण समिति 13 वां सजातीय दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन शहर के युवराज पैलेस में किया। 17 जोड़ों का विवाह धूमधाम से कराया गया। समिति के पदाधिकारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों और सजातीय बंधुओ ने नवयुगलों को उपहार देकर आशीर्वाद दिया। समारोह में पड़ोसी देश नेपाल के भी स्वर्णकार शामिल हुए। कमेटी के अध्यक्ष आनंदराम रस्तोगी ने बताया कि विधि विधान से विवाह कराया गया। वर व वधू को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप दिया गया। पूरे रीत रिवाज से शादी की रस्मे हुई। कलेवा औऱ विदाई के साथ समारोह का समापन किया गया। वेद प्रकाश, शैलेन्द्र रस्तोगी, संतोष रस्तोगी, दिलीप, ब्रजकिशोर, विपिन, पुनीत, चन्द्रप्रकाश सहित तमाम लोग समारोह में शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...