धनबाद, अप्रैल 15 -- बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में बढ़ते कोयला चोरी व अधिकारियों पर हो रहे हमले की घटना को लेकर ब्लॉक दो सलाहकार समिति की ओर से मंगलवार को प्रेस वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया गया। क्षेत्रीय ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने 14 नंबर हाजिरी घर के समीप आयोजित प्रेस वार्ता कर प्रबंधन के साथ-साथ सीआईएसएफ की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाया। केंद्रीय यूनियनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में कोयला चोर रात में कोयला चोरी करते थे। वर्तमान में इनका मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि दिन के उजाले में प्रबंधन के कोयला खनन स्थल से कोयला उठाने का काम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बरोरा बस्ती में अवैध खनन स्थल की भराई शुरू आए दिन कोयला अधिकारियों व कर्मियों के साथ परियोजना क्षेत्र में कोयला चोरी करने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा मा...