गोपालगंज, मार्च 9 -- ल गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के हजियापुर मोड़ के समीप विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान संचालित है। सोमवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति ने संस्थान का निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने वहां पर आवासित चारों बच्चों की बेहतर देखभाल व समुचित पोषण के नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए। संस्थान में आवासित दिव्यांग बालक के नियमित स्वास्थ्य जांच व उसकी फिजियोथेरापी के संबंध में भी निर्देश दिए। डीएम ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई बच्चा कानूनी रूप से ही गोद लें। अगर कहीं अनाथ एवं बेसहार बच्चा मिलता है तो उसे विशिष्ट दतकग्रहण संस्थान गोपालगंज, चाइल्ड लाइन , बाल कल्याण या पुलिस पदाधिकारी को ही सुपुर्द करें। बिना सरकारी प्रक्रिया के सार्वजनिक जगहों पर छोड़े गये एवं अस्पताल आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.