संभल, जनवरी 17 -- महापुरुष स्मारक समिति ने पाकिस्तान भारत युद्ध 1965 में शहीद हुए शहीद गिरीश चंद्र की जयंती कागजी मौहल्ला स्थित शहीद गिरीश चंद्र बाल उद्यान पार्क में में मनाई गई। सभी ने उनके जीवन से संबंधित प्रेरक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में कवि माधव मिश्र ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के जांबाज सैनिको की देशभक्ति के कारण ही देश के एक सौ चालीस करोड़ लोग सुरक्षित हैं। चंदौसी के शहीद गिरीश चंद्र,जिन्होंने 1965 भारत पाकिस्तान युद्ध में अपना बलिदान देकर हम सब का गौरव बढ़ाया। शहीद गिरीश चंद्र का जन्म 16 जनवरी 1940 को चंदौसी में हुआ था। इनके पिता सतीश चंद्र अग्रवाल चंदौसी नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी थे l शहीद गिरीश चंद्र हॉकी के अच्छे खिलाड़ी थे। सबसे पहले स्टेट बैंक चंदौसी में सर्विस की, उनके मन में देश सेवा का जज्बा था इसलिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.