समिति ने मंदिर में जरूरत का सामान दिया
गाज़ियाबाद, अगस्त 21 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। उत्तराखंड कुमाऊं समाज सेवा समिति वैशाली ने शुक्रवार को जरूरतमंद परिवार की आर्थिक मदद के साथ मंदिर और पार्क के विकास में भी सहयोग किया। समिति की ओर से वैशाली मंदिर में 50 हजार रुपये का सामान दान किया गया। वहीं, राम वाटिका पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए राम वाटिका विकास समिति को 40 हजार रुपये से अधिक का सहयोग दिया। इसके अलावा यशोदा अस्पताल, कौशांबी में भर्ती हृदय रोगी के लिए समिति के सदस्यों ने छह यूनिट रक्तदान किया। समिति अध्यक्ष हरीश साह ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समिति आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.