जमशेदपुर, फरवरी 23 -- बागबेड़ा महानगर विकास समिति की ओर से निर्धन परिवार की तीन बेटियों का सामूहिक विवाह, सुंदरकांड पाठ एवं महाप्रसाद का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा मुख्यालय प्रभारी सुबोध झा के नेतृत्व में कार्यक्रम कैलाश धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 18 फरवरी को सुबोध झा के जन्मदिन एवं 19 फरवरी को शादी की 25वीं वर्षगांठ पर सामूहिक सुंदर कांड पाठ एवं गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह के बाद कोर्ट मैरिज, लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के माता-पिता की उपस्थिति एवं सहमति से कराया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार दिए। तीन दिवसीय कार्यक्रम में कार्तिक कुमार, समिति के महामंत्री मिथिलेश कुमार, संयोजक विनोद राम, पवित्रा पांडे, रितु सिंह, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.