रामपुर, दिसम्बर 24 -- महिला कल्याण समिति की पदाधिकारियों ने मंदबुद्धि के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। वहीं प्रतिनिधि मंडल के साथ आई चिकित्सक ने बच्चों के दांतों का चेकअप कर उनके रख-रखाव की जानकारी दी। महिला कल्याण समिति की कई पदाधिकारी बाल घर स्कूल पहुंची। यहां पर अधिकतर मानसिक रूप से कमजोर बच्चे रहते हैं। टीम ने बच्चों को स्कूल यूनीफार्म, मोजे, बैग और बिस्कुट आदि दिए। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मौजूदा समय में ठंड अधिक पड़ रही है। लिहाजा बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े दें। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बात कर आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं चिकित्सक हेमलता सक्सेना ने बच्चों का दंत परीक्षण करने के साथ ही बच्चों के दांतो की सही देखभाल के बारें में भीजानकारी दी। इस मौके पर आशा अरोड़ा, रेखा रस्तोगी, पुष्पा गुप्ता, मिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.