मोतिहारी, अप्रैल 12 -- राकेश रंजन, मोतिहारी। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के द्वारा आक्रोश मार्च निकालकर कैंडल जलाया गया। इस अवसर पर आक्रोश मार्च में शामिल लोगों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। आक्रोश मार्च बेलबनवा पटेल चौक होते हुए टाउन थाना, गांधी चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा में शामिल ने नालंदा के नुरसराय थाना क्षेत्र में महिलाओं के साथ किए गए दुष्कर्म के खिलाफ आक्रोश जताते हुए आरोपी को फांसी देने की मांग की गयी। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष उदय कुमार पंडित व संचालन नवल किशोर पंडित ने किया। मौके पर हरेन्द्र कुमार पंडित अधिवक्ता, सुरेश पंडित, विपिन प्रसाद गुप्ता सहित कई थे। जानकारी संगठन के जिलाध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.