रामपुर, अप्रैल 30 -- रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से गुरुवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान नगर पालिका के नामित सभासद मुकेश रस्तोगी ,पीयूष ,अजय अरोड़ा ,विवेक बिश्नोई और पूजा को समिति की ओर से शाल व बुके देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जतिन कुमार सिडाना ने कहा सभी नामित सभासद समाज की सेवा के लिए हमेशा आगे बढ़कर सेवा करेंगे। इस मौके पर गुलशन अरोड़ा ,सेवा सिंह ,नारायण सिंह ,मनिंदर सिंह ,वजीर सिंह ,कमलजीत सिंह ,गुरमीत सिंह ,नरेंद्र पाल ,लकी ,सनी कपूर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...