गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया हॉस्टल में छात्र के ऊपर हमले करने के मामले में समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। समिति मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट बुधवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी को सौंप सकती है। हालांकि, जांच समिति ने दोनों छात्रों का बयान न लेने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि समिति ने इस मामले में मंगलवार को बैठक की। बैठक में चर्चा हुई कि घायल छात्र एम्स में भर्ती है। जबकि, आरोपी छात्र जेल में है। समिति ने जेल में जाकर आरोपी का बयान दर्ज करने का निर्णय लिया था, लेकिन उसमें तकनीकी पेच की वजह से इसे टाल दिया गया। अब दोनों छात्रों के बयान बाद में दर्ज किए जाएंगे। समिति ने मंगलवार को रिपोर्ट तैयार कर ली। अब विश्वविद्यालय प्रशासन जो दिशा-निर्देश देगा, उसक...